प्रदेश में हर साल नवंबर के 10 दिन बाद भी इस बार स्थिति विपरीत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हर साल डेंगू का डंक लोगों पर भारी पड़ता है, लेकिन नवंबर माह की शुरुआत से मौसम में बदलाव के चलते लोगों को मच्छरों से राहत मिलने लगती है। इस बार प्रदेश में डेंगू को लेकर स्थिति विपरीत बनी हुई है। प्रदेश में रविवार को डेंगू के 80 नए मामले आए हैं, जबकि कुल मामलों की संख्या 4409 हो गई। नवंबर माह के 10 दिन बीतने के बावजूद प्रदेश में स्थिति विपरीत बनी हुई है। सबसे ज्यादा पंचकूला में 1233 मामले आए हैं। वहीं, डेंगू से अभी तक तीन लोगों की जान भी जा चुकी है।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को डेंगू के 80 मामले आए हैं। पहली बार रविवार को मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है। जबकि इससे पहले रोजाना 125 से अधिक डेंगू के मरीज मिल रहे थे।
किस जिले में कितने केस
अंबाला 103
भिवानी 83
चरखी दादरी 80
फरीदाबाद 128
फतेहाबाद 71
गुरुग्राम 179
हिसार 435
झज्जर 82
जींद 81
कैथल 40
करनाल 357
कुरुक्षेत्र 213
महेंद्रगढ़ 48
नूंह 13
पलवल 21
पंचकूला 1233
पानीपत 260
रेवाड़ी 275
रोहतक 124
सिरसा 172
सोनीपत 310
यमुनानगर 101