फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनुशासनहीनता के चलते बालमुकुंद शर्मा छह साल के लिए कांग्रेस से निष्काषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जारी किया कार्रवाई का पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अनुशासनहीनता के चलते हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता बालमुकुंद शर्मा को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पत्र जारी किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी भी दी है कि अगर भविष्य में अपने आपको पार्टी प्रवक्ता अथवा किसी अन्य पद का हवाला देकर किसी डिबेट में भाग लिया या प्रेस में कोई बयान जारी किया तो आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पत्र में शर्मा के बारे में कहा गया है कि आप पिछले कुछ दिनों से मीडिया में अपने आपको कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता बताकर डिबेट आदि में भाग ले रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत जाकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि आप न तो कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता हैं और न ही आपको पार्टी में कोई अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। आप द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी से न केवल पार्टी की छवि धूमिल हुई है, बल्कि आपका यह कृत्य पार्टी संविधान की घोर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए इस पार्टी विरोधी आचरण के चलते आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए तुरंत प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बालमुकुंद शर्मा ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि हरियाणा विधायक दल के नेता पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं, बल्कि अशोक अरोड़ा बनेंगे। इसके बाद से मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया था। पार्टी के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा ने बयान दिया था कि शर्मा पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें