फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के ‘जहर’ ने 7 और अन्नदाताओं की जान ली

Fri, 24 Apr 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज और तबाह फसल से परेशान पंजाब और हरियाणा के किसानों की मौत का सिलसिला अब तक जारी है। वीरवार को पंजाब में दो और हरियाणा के पानीपत, कैथल, रोहतक और भिवानी जिले में पांच और किसानों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हरियाणा में दो किसानों ने खुदकुशी कर ली, जबकि सदमे से तीन की मौत हो गई। हरियाणा में अब तक 32 और पंजाब में छह किसानों की जान जा चुकी है। बठिंडा के गांव मंडी खुर्द में कर्ज के बोझ से दबे किसान मेजर सिंह ने कीटनाशक दवा निगल कर जान दे दी।

बेमौसमी बारिश के चलते उनकी फसल खराब हो गई। उन्होंने हाल ही में कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी । कर्ज न चुका पाने की चिंता में मेजर सिंह ने 16 अप्रैल को कीटनाशक दवा निगल ली। मौड़ मंडी के एक अस्पताल में वीरवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर पटियाला में जमीन गंवाने से कर्ज में डूबे किसान ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान वीरवार को राजिंदरा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भादसों थाना पुलिस ने किसान की पत्नी के बयान पर आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

सड़क पर उतरे पंजाब के किसान
अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद न होने से आहत संगरूर, मोगा, मुक्तसर में किसानों और आढ़तियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर जगरांव में गेहूं का भाव न लगने के खिलाफ किसानों ने धरना दिया।
विज्ञापन


‘एक-एक दाना खरीदेंगे’
कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने अनाज मंडी में जाकर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और कहा कि सरकार एक-एक दाना खरीदेगी।

केंद्र सरकार की ओर से भाव में लगाई गई कटौती का बोझ किसी भी सूरत में किसान पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। सरकार किसान के साथ खड़ी है।
- प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें