चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी), एसडीएम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की है। इंडस्ट्रियल एरिया में एक अभियान चलाकर टीम ने एक गोदाम से 660 किलो पॉलिथीन जब्त कर मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, वह आगे भी अभियान जारी रखेंगे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करेंगे। विभाग के अनुसार, गोदाम में पॉलिथीन स्टोर किया गया था और विभाग ने शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। टीम की शिकायत के बाद पुलिस ने गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। ये गोदाम सोनू नाम के व्यापारी का है। बता दें कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित लगाया है और हाल ही में विभाग ने 8 दुकानों को सील कर दिया था और उनका बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया था।