फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन में 65, सेंट जेवियर में 100 और कार्मल में 130 बच्चों को दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों में शनिवार को नर्सरी और प्री नर्सरी कक्षा में एंट्री क्लास के दाखिले के लिए ड्रॉ निकाले गए। इसमें भवन विद्यालय में प्री नर्सरी में 65, सेंट जेवियर में नर्सरी में 100 और कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी में 120 बच्चों को ड्रॉ के जरिए दाखिला मिला। दाखिला प्रक्रिया में अधिकांश प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम में हिस्सा लिया। स्कूलों ने ड्रॉ का लिंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। इसके साथ ही चुनिंदा अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया था, जिससे निष्पक्षता बरकरार रखी जा सके और अभिभावक खुद ड्रॉ की पर्चियां निकालें। ड्रॉ की ऑफलाइन प्रक्रिया में नौनिहालों ने भी पर्चियां निकालीं।
विज्ञापन

ये रही स्कूलों में दाखिले की स्थिति
स्कूल सीटें चयनित आवेदन
भवन विद्यालय 100 65 1842
कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल 120 120 715
सेंट जेवियर्स स्कूल 100 100 310
दाखिले के मुख्य बिंदु
भवन में 20 भाई-बहन, 40 जनरल कैटेगरी में लड़के-लड़कियों और तीन स्टाफ सदस्यों के बच्चों व 5 एलुमनी के बच्चों को दाखिला दिया गया। इसमें भाई-बहन कैटेगरी में एक वेटिंग लिस्ट और जनरल कैटेगरी में तीन बच्चों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
- भवन में चयनित उम्मीदवारों को 28 जनवरी से 11 फरवरी के बीच फीस जमा करवानी होगी अन्यथा दाखिला रद्द हो जाएगा। उम्मीदवारों को 14 फरवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, फीस स्लिप, बच्चे के आधार कार्ड की फोटो आदि कागजात जमा करवाने होंगे। वेटिंग लिस्ट 15 फरवरी से 18 फरवरी के बीच प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

- सेंट जेवियर्स में 20 बच्चों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। कॉमन दाखिला प्रक्रिया के अनुसार अभिभावकों को 24 जनवरी से 11 फरवरी के बीच दाखिले के लिए स्कूल में संपर्क करना होगा।
- कॉर्मल कॉन्वेंट ने वेबसाइट पर जानकारी दी है कि उम्मीदवारों को स्कूल से एडमिशन स्लिप लेनी होगी और 28 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी। दाखिला संबंधी सभी प्रक्रिया सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ही जारी रहेगी।
सेंट कबीर में 25 को होगी ड्रॉ प्रक्रिया
सेंट कबीर स्कूल में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे स्कूल परिसर में ड्रॉ प्रक्रिया आयोजित होगी। ड्रॉ प्रक्रिया उम्मीदवारों के साथ जूम मीटिंग के जरिए साझा की जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन के कोरोना दिशानिर्देशों को देखते हुए केवल 50 अभिभावकों को ही स्कूल परिसर में आने की अनुमति दी जाएगी। ‘पहले आओ पहले प्रवेश’ के आधार पर ऑफलाइन ड्रॉ के लिए स्कूल में आने की अनुमति मिलेगी। अभिभावकों को सुबह 10.30 से 10.50 बजे तक ही अनुमति दी जाएगी। 50 अभिभावकों की संख्या पूरी होते ही अन्य किसी को स्कूल गेट से प्रवेश नहीं मिलेगा, वे ऑनलाइन ड्रॉ में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें