फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: उम्मीदवारों के नाम पर भाजपा-कांग्रेस की दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस से 6, भाजपा से 17 ने मांगा टिकट

Tue, 05 Oct 2021 12:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक कर दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार का नाम तय करने में जुट गए हैं। सोमवार को दोनों दलों की दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठकें हुईं। कांग्रेस व भाजपा दिग्गजों ने सशक्त उम्मीदवार चुनने के लिए लंबी माथापच्ची की।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने चर्चा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक कर दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे थे।

सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन था। 6 दावेदारों ने ऐलनाबाद में कांग्रेस से टिकट मांगा है। इनमें भाजपा से कांग्रेस में आए पवन बेनीवाल के अलावा, भरत बेनीवाल, हनुमान जाखड़, मलकीत सिंह, कैप्टन अमरदीप सिंह सिहाग व पाला राम शामिल हैं। टिकट तय करने को लेकर बंसल ने हुड्डा व सैलजा की राय ली। अब वह तीन सशक्त उम्मीदवारों का पैनल बनाकर पार्टी आलाकमान को देंगे। वहीं से उम्मीदवार के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने तावड़े को टिकट के 17 दावेदारों के नामों से अवगत कराया है। साथ ही जिताऊ उम्मीदवार को लेकर विस्तृत बातचीत की। भाजपा ऐलनाबाद में कमल खिलाने के लिए सशक्त चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने उम्मीदवार की घोषणा नामांकन से ठीक पहले ही करेगी। दोनों को एक-दूसरे के चेहरों की तस्वीर साफ होने का इंतजार है।इनेलो अभय चौटाला को मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें