फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं से आठवीं की परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि समेटिव एसेसमेंट (एसए-1 परीक्षा) पांचवीं से आठवीं कक्षा की ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी को कोई गंभीर समस्या है, उस स्थिति में उसे ऑनलाइन का विकल्प दिया जा सकता है। ये परीक्षाएं चार से 20 अक्तूबर तक आयोजित करवाई जाएगी। वहीं तीसरी और चौथी कक्षा की एसए-1 परीक्षाएं केवल ऑनलाइन माध्यम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि अगर परीक्षाओं के दौरान अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जा सकती है। इसका फैसला स्कूल प्रमुख विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार अपने स्तर पर करेंगे। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसके साथ ही फेस मास्क लगाकर रखना जरूरी है। स्कूल के प्रवेश द्वार पर बच्चों का तापमान चेक करने से लेकर सैनिटाइजर तक की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें