प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में उमड़ी संगत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
आज पूरे पंजाब में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की मुकद्दस धरती पर मूलमंत्र के उच्चारण के बाद जब जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी ने सरबत दा भला के लिए उदासियों (यात्राओं) का आगाज किया तो उन्हें कई नामों से पुकारा जाने लगा।
जिस-जिस देश में उदासी के दौरान श्री गुरु नानक देव जी पहुंचे तो उन्हें लोग अलग-अलग नाम से बुलाने लगे। 12 देशों में श्री गुरु नानक देव जी को 14 नामों से पुकारा जाता है। भारत में उन्होंने गुरु नानक देव जी और गुरु नानक साहिब कहा जाता है तो पाकिस्तान की आवाम के लिए वह बाबा नानक व नानक शाह हैं। गुरु जी ने दो उदासियां सुल्तानपुर लोधी और दो उदासियां पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब से कीं।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: चंडीगढ़ की सीमा पर डटे किसान, सड़क पर गुजारी रात, 28 नवंबर तक चलेगा धरना