फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में छाए बादल, लोगों को हुआ ठंड का अहसास, विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Mon, 27 Nov 2023 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
chandigarh Weather News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को मौसम बदल गया। कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने खास तौर से सुबह के समय लोगों के वाहन सावधानी के साथ चलाने की सलाह दी है। मंगलवार से मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा। रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक 26.4 डिग्री का तापमान पठानकोट का रहा। वहीं, सबसे कम 10 डिग्री का तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

बारिश से एक्यूआई में सुधार की उम्मीद जगी
विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हो सकता है, क्योंकि इससे हवा में मौजूद बारीक धूल के कण साफ हो जाएंगे। गौरतलब है कि भले ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में पराली जलाने के मामले बड़ी संख्या में कम हुए हैं, लेकिन पंजाब की आबोहवा में अभी भी प्रदूषित है। ज्यादातर शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें