फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: ताजपुर चर्च से 50 वर्षीय अधेड़ पांच दिन से गायब, दामाद ने प्रबंधकों पर लगाया धमकाने का आरोप

Thu, 06 Oct 2022 05:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आशीष ने चर्च प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने ससुर के बारे में पूछा तो उनका फोन छीनकर धमकाते हुए बाहर निकाल दिया। चर्च में प्रबंधकों ने दबाव बनाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर ले लिए और उन्हें पुलिस के पास जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर की ताजपुर चर्च एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस बार उत्तर प्रदेश के 50 वर्षीय अधेड़ गायब है। हाल ही में विशेष प्रार्थना सभा के दौरान दिल्ली के परिवार ने अपना बच्चा खो दिया था। शनिवार और रविवार दो दिन वहां रोगियों का कष्ट दूर करने के लिए विशेष प्रार्थना होती है। उत्तर प्रदेश के हाथरस से 50 वर्षीय मुन्ना लाल अपने दामाद आशीष के साथ शनिवार शाम को इलाज करवाने ताजपुर चर्च पहुंचे थे।

विज्ञापन


आशीष ने बताया कि सुबह चर्च में प्रार्थना होती है। उससे पहले उनके ससुर मुन्ना लाल शौच के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। आशीष ने कहा कि रविवार और सोमवार तक हर जगह ढूंढ़ा और लोगों से भी पूछा पर कोई जानकारी नहीं मिली। थक हारकर मंगलवार को उन्होंने थाना लांबड़ा की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई, क्योंकि ससुर मुन्ना लाल के गायब हो जाने के बाद पूछने पर चर्च प्रबंधकों का रवैया भी बदला हुआ था। 

आशीष ने चर्च प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने ससुर के बारे में पूछा तो उनका फोन छीनकर धमकाते हुए बाहर निकाल दिया। चर्च में प्रबंधकों ने दबाव बनाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर ले लिए और उन्हें पुलिस के पास जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस शिकायत की भनक लगते ही चर्च प्रबंधकों ने मुन्ना लाल के गायब होने के पोस्टर चस्पा करवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायब होने की खबर सुनते ही उत्तर प्रदेश से बेटा शिशुपाल भी जालंधर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को ढूंढ रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि वह थाने में भी जा रहे हैं। पुलिस वालों का कहना है कि मुन्ना लाल का फोटो हर जगह भेज दिया गया है और वह उन्हें ढूंढ़ रहे हैं। जैसे ही पता चलेगा सूचना दे दी जाएगी।

चर्च के प्रबंधकों से बात करने की कोशिश की और उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कोई भी जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं शिकायत पर जांच करने पहुंचे थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने कहा कि थाने में मुन्ना लाल के गायब होने की शिकायत आई है। उनका पोस्टर जारी कर दिया गया है। चर्च में अंदर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे भी गुमशुदा के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें