फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमेरिका में किडनैप किए गए चारों भारतीयों के शव बरामद, होशियारपुर का था परिवार

Thu, 06 Oct 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के रहने वाले जसदीप, अमनदीप, जसलीन और आठ माह की बच्ची आरुही का उनके कार्यालय से अपहरण कर लिया गया था। जसदीप के पिता उस समय बेटे से फोन पर बात कर रहे थे।  
विज्ञापन
एनआरआई परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अगवा पंजाब के चारों सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनमें 8 माह की बच्ची अरूही धेरी, मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप शामिल हैं। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा स्थित हरसी गांव का रहने वाला था। हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों मातम पसर गया। इस मामले में पुलिस ने एक 48 वर्षीय व्यक्ति जीसस मैनुअल सालगाडो को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को भी मारने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि चारों का अपहरण बंदूक की नोक पर तीन अक्तूबर को दक्षिण हाइवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा किया गया था। परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी अन्य के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

आग से साक्ष्य मिटाने की कोशिश
पुलिस ने बताया कि अपहर्ताओं ने वाहन में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की है। दमकल कर्मियों ने हाल ही में अमनदीप सिंह का जला हुआ ट्रक बरामद किया था। 
विज्ञापन




 

एटीएम इस्तेमाल करने वाला हिरासत में
जांच में पता चला है कि मृतकों में से किसी एक के एटीएम का इस्तेमाल भी किया गया है। एटीएम इस्तेमाल करने वाले को हिरासत में ले लिया गया। 

आदतन अपराधी है आरोपी
भारतीयों के अपहरण में गिरफ्तार 48 वर्षीय व्यक्ति आदतन अपराधी है। साल 2005 में एक लूट के मामले में वह 11 साल जेल में भी रहा है। जिस तरह से उसने पंजाबी फैमिली का अपहरण किया था, उसी तरह से उसने बंदूक के नोक पर लूट की थी।

हत्या ने झकझोर दिया, केंद्र दखल दे: मान 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार के कत्ल की जांच के लिए अमेरिका की फेडरल सरकार पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से दखल देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने विश्व भर पंजाबियों को झकझोर दिया है। इस वहशियाना कत्ल ने अमेरिका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से दखल की मांग करते हुए उन्होंने संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने में दबाव डालने की अपील की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें