फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में पहले दिन 50 से 100 विद्यार्थी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद वीरवार से शहर के सरकारी कॉलेजों ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कीं। इस दौरान पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46 में 100 विद्यार्थी आए। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पहले दिन 50 विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस-50 व गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 में भी विद्यार्थियों का कॉलेज पहुंचने का अनुपात 50 से 100 केबीच ही रहा।
विज्ञापन

पीजीजीसी-46 की प्राचार्य डॉ. आभा ने बताया कि अभी हमने दूसरे वर्ष के स्नातक और परास्नातक कोर्स के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू की है, क्योंकि इन विद्यार्थियों ने पिछले सत्र में दाखिला लिया था और ऑनलाइन कक्षाओं के कारण इन्होंने कॉलेज देखा ही नहीं था। 31 अगस्त केबाद हम रिव्यू बैठक करेंगे और उसके बाद सभी विद्यार्थियों को कैसे कॉलेज बुलाया जाए, इसे लेकर योजना बनाएंगे। पीजीजीसीजी-42 की प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन दूसरे वर्ष के प्रैक्टिकल विषय के स्नातक और परास्नातक कोर्स के विद्यार्थियों को कॉलेज बुलाया गया। अभी अन्य कोर्स के दाखिले भी चल रहे हैं, इसलिए भी विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ रहे हैं। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें