फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 24 घंटे में मिले 48 मरीज, संक्रमण दर हुआ 4.36 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 48 नए मरीज मिले। इससे संक्रमण दर बढ़कर 4.36 प्रतिशत पर पहुंच गई। धनास में सबसे ज्यादा पांच और मनीमाजरा में चार नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच प्रतिशत पर आ चुके संक्रमण दर वाले स्थानों को खतरे के करीब माना जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ते मरीज व संक्रमण दर चौथी लहर की आशंका को मजबूती दे रही है। स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे के दौरान 1102 लोगों की जांच की जिनमें से 24 पुरुष और 24 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं दूसरी तरफ 7 दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 19 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या 238 पर पहुंच गई है।
बढ़ते हुए संक्रमित मरीजों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ही एडवाइजरी जारी कर दी है जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर लें। वहीं अस्पतालों में भी मास्क व शारीरिक दूरी की आदत के पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा समय में पीजीआई में नौ, जीएमसीएच-32 में पांच व जीएमएसएच 16 में सात मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि समय गवाएं बिना जल्द से जल्द कोरोना के टीके की खुराक लगवा लें। बच्चों को भी टीका लगवाने में देरी न करें क्योंकि उन पर संक्रमण का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें