फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से डॉक्टर समेत चार और की मौत

Wed, 25 Feb 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लुधियाना के डॉक्टर समेत चार लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई।  बीते 24 घंटे में लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, बरनाला में 4 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


लुधियाना में सोमवार देर शाम अगर नगर निवासी 58 वर्षीय डॉ. जोशी की डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। वह आठ फरवरी से अस्पताल में दाखिल थे। डॉक्टर जोशी का उनके निवास स्थान पर एक क्लीनिक था जहां वह मरीजों का चेकअप करते थे। परिवार को आशंका है कि उनको किसी मरीज से ही इंफेक्शन हुआ।

पठानकोट में नोडल अफसर डॉ. एमएल अत्री ने बताया कि ढाकी निवासी महिला स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी। उसका अमृतसर में इलाज चल रहा था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

45 से अधिक संदिग्ध मरीजों का इलाज

महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर परिवार के सात लोगों के सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। वहीं, सेना अस्पताल के दो डॉक्टरों में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

कपूरथला के कस्बा भुलत्थ निवासी पतविंदर सिंह सोढी (42) का जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बरनाला के गांव भैणी जस्सा निवासी युवक रमेश कुमार पिछले एक सप्ताह से स्वाइन फ्लू से पीड़ित था।

उसको सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रमेश कुमार की मौत हो गई। इन चार जिलों में 45 से अधिक संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें