पानीपत लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव मनोज कुमार को पानीपत में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त किया गया है। होडल के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार को चंडीगढ़ में सिविल जज सीनियर डिवीजन व लीगल सर्विस अथॉरिटी में सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। नारायणगढ़ के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अंबरदीप सिंह को अंबाला में सीजेएम के पद पर नियुक्ति दी गई है।
सफीदों की एडिशनल सिविल जज नवजीत को कुरुक्षेत्र में सीजेएम के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह चरखी दादरी के एडिशनल सिविल जज अमित शर्मा को पानीपत में सिविल जज सीनियर डिवीजन ,पानीपत की एडिशनल सिविल जज रजनी कौशल को कैथल में सिविल जज सीनियर डिवीजन व अंबाला के एडिशनल सिविल जज व रेलवे मजिस्ट्रेट अनिल कौशिक को गुरुग्राम में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
पंचकूला के एडिशनल सिविल जज सौरभ गुप्ता को सोनीपत में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर तबादला किया गया है। झज्जर के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ कुमार को झज्जर में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन लगाया गया हैं। कोसली के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन कपिल राठी को रेवाड़ी में सिविल जज सीनियर डिवीजन व सीजेएम लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन नितिन राज को पंचकूला में सीजेएम पद पर नियुक्ति दी गई है। गुरुग्राम के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन मंगलेश चौबे को फरीदाबाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिव लीगल सर्विस अथॉरिटी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
इसी तरह असंध की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन रेखा को नारायणगढ़, करनाल की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुराधा को कैथल, कैथल की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन इंदू बाला का झज्जर में तबादला किया गया है। बिलासपुर के सिविल जज विक्रमजीत सिंह को अंबाला में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन व रेलवे मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।
पानीपत की सिविल जज कीर्ति को पानीपत में ही एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर तरक्की देकर नियुक्ति दी गई है। सोनीपत की सिविल जज जूनियर डिवीजन अलका रानी को करनाल में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, फरीदाबाद की सिविल जज जूनियर डिवीजन मीनाक्षी को एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर प्रमोशन देकर कोसली में नियुक्ति दी गई है।
गुरुग्राम की सिविल जज मानसी धीमान को गुरुग्राम में ही एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, पलवल के सिविल जज प्रेचेता सिंह को एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर कुरुक्षेत्र की विशेष पर्यावरण कोर्ट में लगाया है। रेवाड़ी की सिविल जज अर्पणा को असंध में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, जगाधरी के मजिस्ट्रेट अजय कुमार को सफीदों में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ के सिविल जज व मजिस्ट्रेट इराम हसन को पंचकूला में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन तैनात किया गया है। रेवाड़ी की सिविल जज नेहा गुप्ता को होडल में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, भिवानी के सिविल जज राजीव को चरखी दादरी में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन, बिलासपुर की सिविल जज नीलम कुमार को अंबाला में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्ति दी गई है।
इसी तरह सफीदों की सिविल जज सर्वप्रीत कौर को करनाल में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर तैनाती दी गई है। जगाधरी की सिविल जज ज्योति को सफीदों तब्दील किया गया गया है। दिल्ली से डेपुटेशन से वापस लौटीं सिविल जज सीमा को फरीदाबाद में सिविल जज के पद पर तैनात किया गया हे।
पंजाब के 19 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के 19 न्यायिक अधिकारियों के तबादला -नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। लुधियाना की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रीति सुखीजा अब लुधियाना में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन व डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव के तौर पर किया गया है।
फरीदकोट के सीजेएम तेज प्रताप सिंह का तबादला सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर चंडीगढ़ किया गया है। मानसा के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार चौहान का तबादला बठिंडा में सिविल जज सीनियर डिवीजन व डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव के तौर पर किया गया है।
बरनाला के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन गुरबीर सिंह का तबादला तरनतारन में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। लुधियाना की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रीति सुखीजा का तबादला लुधियाना में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन व डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव के तौर पर किया गया है। नकोदर के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन राजेश आहलूवालिया का तबादला तरनतारन में सिविल जज सीनियर डिवीजन व सीजेएम के तौर पर किया गया है।
श्री मुक्तसर साहिब के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन हरविंदर सिंह का तबादला फरीदकोट में सीजेएम के तौर पर किया गया है। सुलतानपुर लोधी के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन रछपाल सिंह का तबादला गुरदासपुर में सीजेएम सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है।
संगरूर के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अजय मित्तल का तबादला बठिंडा में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। नाभा की एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन मनी अरोड़ा का तबादला संगरूर में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। पायल के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन नीरज कुमार का तबादला नाभा में एडिशनल सिविल जज के तौर पर किया गया है।
बठिंडा की एडिशनल सिविल जज किरण ज्योति का तबादला लुधियाना में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। गुरदासपुर के सिविल जज जूनियर डिवीजन महेश कुमार का तबादला सुलतानपुर लोधी में एडिशनल सिविल जज के तौर पर किया गया है। लुधियाना की सिविल सिविल जज जूनियर डिवीजन बलजिंदर कौर का तबादला नकोदर में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है।
दसूहा कि सिविल जज जूनियर डिविजन एकता सहोता का तबादला पायल में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। बरनाला के सिविल जज जूनियर डिविजन राजेंद्र सिंह का तबादला श्री मुक्तसर साहिब में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है।
इसके अलावा रूपनगर के सिविल जज जूनियर डिवीजन हरीश कुमार का तबादला मानसा में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। बठिंडा की सिविल जज जूनियर डिवीजन सुरेखा रानी का तबादला बरनाला में एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है। धुरी के सिविल जज जूनियर डिवीजन जगमिंदर सिंह का तबादला मालेरकोटला में सिविल जज जूनियर डिवीजन व एडिशनल ऑफिसर के तौर पर किया गया है। बठिंडा के सिविल जज जूनियर डिवीजन विजय सिंह का तबादला बरनाला में सिविल जज जूनियर डिवीजन के तौर पर किया गया है।