फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कोरोना के 35 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में 115 दिन बाद शुक्रवार को कोरोना के 35 मरीज मिले। इससे पहले 17 फरवरी को 35 मरीज मिले थे। उस दौरान संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत थी, जबकि शुक्रवार को संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गई। अचानक संक्रमण दर में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंतित है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण दर में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों का बढ़ना खतरे की ओर संकेत कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1363 लोगों की जांच की, जिनमें से 12 पुरुष और 23 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सात दिन की अवधि पूरी करने पर 19 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 152 है जबकि विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 9 व वेंटिलेटर पर एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें