फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ट्राइसिटी में 3124 नए संक्रमित मिले, मोहाली में एक ने तोड़ा दम, चंडीगढ़ में पहली खुराक का आंकड़ा 100 फीसदी

Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को ट्राइसिटी में 3124 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मोहाली में एक मौत भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में गुरुवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत हो गई, वहीं 3124 नए संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहाली निवासी के रूप में हुई है। गुरुवार को मिले नए संक्रमितों में सबसे अधिक 1338 चंडीगढ़ के हैं जबकि मोहाली में 917 और पंचकूला में 869 लोग चपेट में आए हैं। बता दें कि बुधवार को भी ट्राइसिटी में 3153 नए मरीज मिले थे। 

विज्ञापन

 
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते 24 घंटे में 6432 लोगों के नमूने लिए, जिनमें से 1338 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे अधिक 136 केस मनीमाजरा में आए हैं। वहीं, सेक्टर-15 में 44, सेक्टर-20 में 38, धनास में 41 केस मिले। इसके अलावा सेक्टर-7 में 25, सेक्टर-8 में 17, सेक्टर-11 में 25, सेक्टर-14 में 12, सेक्टर-19 में 28, सेक्टर-23 में 24, सेक्टर-25 व 26 में 18-18, सेक्टर-29 में 16, सेक्टर-33 व 34 में 15-15, सेक्टर-37 में 27, सेक्टर-41 में 30, सेक्टर-45 में 29, सेक्टर-49 में 26, मौलीजागरां में 32, पीजीआई कैंपस में 33 केस आए हैं। 

अन्य इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, गुरुवार को ठीक होने पर 330 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि कोरोना से अब तक 72641 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बढ़ते आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग रोजाना दिशानिर्देश जारी कर रहा है। जरूरत होने पर ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है, वह भी मास्क के साथ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार भी हुई तेज

कोरोना का आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है, टीकाकरण की रफ्तार भी उसी तरह बढ़ रही है। गुरुवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के 6347 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, 15 से 18 वर्ष के 1500 किशोरों ने टीके की खुराक ली। किशोरों के टीकाकरण अभियान की रफ्तार काफी बेहतर है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से कहा है कि पंजीकरण करवाकर किशोरों को टीके लगवाएं ताकि पूरा परिवार सुरक्षित हो सके। यदि किसी कारण से किसी किशोर ने पंजीकरण नहीं कराया है तो भी वह केंद्र पर आकर टीका लगवा सकता है।

चंडीगढ़ पहली खुराक 100 फीसदी लगाकर पहले स्थान पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की। इसमें चंडीगढ़ द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक शत प्रतिशत लगवाने पर हर्ष जताया। इसी के साथ चंडीगढ़ यूटी में पहले स्थान पर है। कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने में भी लक्ष्य चंडीगढ़ ने 97 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। देशभर में कोरोना की दूसरी खुराक लगवाने के आंकड़ों में चंडीगढ़ 5वें नंबर पर आया है। अगले तीन दिनों में उम्मीद है कि बाकी लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन और एसडीएम साउथ कोरोना संक्रमित
चंडीगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के कई अफसर और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, आईजी ओमवीर बिश्नोई, एसडीएम साउथ (आईएएस) रूपेश कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह समेत कई अधिकारी संक्रमित हैं। हालांकि इन सभी में हल्के लक्षण हैं। संजय टंडन ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा है कि हाल ही में जो कोई भी उनके संपर्क में आया है, वो अपना टेस्ट करा ले और जरूरत पड़े तो खुद को आइसोलेट कर ले। उन्होंने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें