पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस और दस पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार तबादलों और तैनाती के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आईएएस श्रुति सिंह को पंजाब इंफोटेक का प्रबंध निदेशक, कुमार सौरभ राज को पटियाला का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, अद्वितीय उप्पल को श्री मुक्तसर साहिब का सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनिंग) तैनात किया गया है।
इसी तरह पीसीएस राजेश त्रिपाठी को भूमि अधिग्रहण कलेक्टर (ड्रेनेज, पटियाला), सुरेंद्र सिंह को संयुक्त आयुक्त (नगर निगम, पठानकोट) के अलावा अतिरिक्त चार्ज कमिश्नर (नगर निगम पठानकोट) और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (पठानकोट), परमिंदर पाल सिंह को संयुक्त आयुक्त (सूचना तकनीक) और अतिरिक्त चार्ज ओएसडी खाद्य एवं जन वितरण आपूर्ति मंत्री पंजाब, उदयदीप सिंह एसडीएम रोपड़ और अतिरिक्त चार्ज डीटीओ रोपड़, तेजदीप सिंह सैणी क ो एसडीएम बाबा बकाला, नवरीत कौर सेखों को एसडीएम चमकौर साहिब, सोनम चौधरी को एसडीएम लहरागागा और अतिरिक्त चार्ज एसडीएम मुनक, मनदीप कौर को सहायक आयुक्त (शिकायत) कपूरथला और अतिरिक्त चार्ज एसडीएम कपूरथला, कन्नू सहायक आयुक्त (शिकायतें, लुधियाना) और अतिरिक्त चार्ज एसडीएम रायकोट, सिमरप्रीत कौर को सहायक आयुक्त (शिकायतें, पटियाला) और अतिरिक्त चार्ज एसडीएम नाभा दिया गया है। ये नियुक्तियां प्रबंधकीय आधार पर की गई हैं।
तबादलों का समय 30 जून तक बढ़ाया गया
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016-17 के लिए राज्य सरकार व सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के कर्मचारियों के आम तबादलों के समय को 30 जून तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने सरकारी निवास पर इससे संबंधित फाइल में हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि तबादलों के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले अंतिम तारीख 30 मई तय की गई थी।