फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, हत्याकांड में मृतक की बहनें व मां भी शामिल, घर में मिली लाश

Mon, 31 Jan 2022 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में जीजा ने साले को मौत के घाट उतार दिया है। घटना गांव चुपकी डेरा की है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। हत्या किस वजह से की गई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना सदर समाना के अधीन गांव चुपकी डेरा में एक महिला ने अपनी दो बेटियों व दामाद के साथ मिलकर अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दामाद ने पहले अपने साले को खूब शराब पिलाई। उसके बाद साले के सिर में लोहे के सब्बल मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अभी जांच जारी है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बलजिंदर सिंह उर्फ बब्बू के तौर पर हुई है। इस युवक के कत्ल केस में पुलिस ने उसी की मां बलजीत कौर, छोटी बहन गुरविंदर कौर, बड़ी बहन मनदीप कौर निवासी गांव अताला घग्गा और जीजा हरजिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मृतक की मां, बड़ी बहन व जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी छोटी बहन पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना सदर समाना की एडिशनल इंचार्ज एसआई रमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी जीजा हरजिंदर सिंह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ गांव चुपकी डेरा में अपने ससुराल आया था। 
विज्ञापन


देर शाम वह अपने साले बलजिंदर सिंह को समाना शहर ले गया और वहां उसे शराब पिलाई। उसके बाद रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और फिर वहां सभी आरोपियों की उपस्थिति में हरजिंदर सिंह ने अपने साले बलजिंदर सिंह के सिर में लोहे के सब्बल मारकर उसका कत्ल कर दिया। अपने अपराध को छिपाने के लिए आरोपियों ने सुबह शव का अंतिम संस्कार की तैयारी की लेकिन इससे पहले ही सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर घर से बलजिंदर सिंह का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने घर की छत से वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल व खेतों से खून से सने बलजिंदर सिंह के कपड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें