चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करवाकर जनता के सामने जाना चाहती है। इसी क्रम में मनीमाजरा में सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति पायलट प्रोजेक्ट और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन (सीएंडडी) वेस्ट प्लांट के अपग्रेडेशन के उद्घाटन की तैयारी आचार संहिता लगने से पहले की जा रही है। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और उनके सलाहकार धर्मपाल से समय लेने के लिए निगम ने पत्र भी लिख दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा दीपावली के बाद घर-घर जाकर अपना प्रचार करेगी। इसी हिसाब से निगम में विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास की योजना भी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें-
बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
9 नवंबर तक होने हैं कार्यक्रम
योजना के अनुसार 9 नवंबर तक निगम अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेगा। इस बीच मनीमाजरा पेयजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन के लिए प्रशासक और सीएंडडी वेस्ट प्लांट के अपग्रेडेशन के उद्घाटन के लिए उनके सलाहकार से समय मिलते ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बीच अक्तूबर और नवंबर माह की सदन की बैठक भी आचार संहिता से पहले करवाने का अनुमान है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों के एजेंडे आचार संहिता से पहले पास करवाए जा सकें।
नौ नवंबर तक विकास कार्यों के उद्घाटन की योजना
23 अक्तूबर को सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए मौलीजागरां में कार्यक्रम, 25 अक्तूबर को सेक्टर-20 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए कार्यक्रम, शाम को मनीमाजरा में शिव शक्ति मंदिर के पास चिल्ड्रेन पार्क के विकास कार्य उद्घाटन, 5 नवंबर को सेक्टर-52 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम, 6 नवंबर को मलोया की ग्वाला कॉलोनी में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ, 8 नवंबर को महिला भवन के सभागार का उद्घाटन, सेक्टर-39 की सिविल डिस्पेंसरी का शुभारंभ, 9 नवंबर को सेक्टर-36 के सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करने की योजना है।
ये भी पढ़ें-
सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटने वाला निहंग एक दिन के रिमांड पर
निगम आपके द्वार से पार्षद लगाना चाहते हैं नैया पार
नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पार्षद ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सेक्टरों में भी लोगों तक पहुंचकर चुनाव से पहले अपने कार्यों को लोगों के सामने रखना चाहते हैं, इसलिए लोगों की समस्या सुनने के साथ ही विकास कार्यों और अपनी योजनाओं का बखान भी पार्षद मंच से कर रहे हैं। वहीं, आयुक्त आनिंदिता मित्रा की सक्रियता से वार्डों के विकास कार्यों को भी तेजी से करवाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें-
शरारती तत्वों की करतूत: रात को धार्मिक स्थल व घरों में फेंके मीट के टुकड़े, मेन गेट पर रखी खून से भरी हांडी
मनीमाजरा 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना का टेंडर हो चुका है। बस काम शुरू होना बाकी है। वहीं, सीएंडडी वेस्ट प्लांट को भी लगभग अपग्रेड कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। प्रशासक व सलाहकार से समय मिलते ही उद्घाटन कर दिया जाएगा।
-आनिंदिता मिश्रा, आयुक्त, नगर निगम