फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दिल्ली जाने वाले 91 किलोमीटर के रास्ते में 22 वैकल्पिक रास्ते होंगे ठीक, गृह मंत्री अनिल विज ने दिए आदेश

Thu, 23 Sep 2021 12:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फिलहाल किसान आंदोलन के कारण सिंघु और टीकरी बॉर्डर से आवाजाही बंद है। काम शुरू करवाने के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवागमन करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। रास्तों को ठीक कराने को शॉर्ट टर्म टेंडर किए जाएं ।
 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की ओर से दिल्ली जाने वाले 22 वैकल्पिक रास्तों को ठीक करने का निर्णय लिया है। करीब 91 किलोमीटर की लंबाई की इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी, नगर निकाय विभाग और एनएचएआई विभाग की ओर से ठीक करवाया जाएगा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार से ही इन पर पैचवर्क शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते सिंघु और टीकरी बॉर्डर से आवागमन बंद है। इसी कारण हरियाणा की ओर से दिल्ली जाने वाले 22 वैकल्पिक रास्तों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही एनएच-44 पर दोबारा से एनएचएआई के काम को शुरू करने के निर्देश दिए विज ने जारी किए हैं। विज ने कहा कि यदि इस कार्य को शुरू करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो एनएचएआई को पुलिस की मदद मुहैया करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - नई तकनीक: पिंजौर की गोशाला ने अपनाई भ्रूण प्रत्यारोपण विधि, अब बछड़ी बनेगी 20 लीटर तक दूध देने वाली गाय 
विज्ञापन

 
शॉर्ट टर्म टेंडर जारी करने के आदेश
इस संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसलिए इन रास्तों को ठीक कराने को शॉर्ट टर्म टेंडर किए जाएं ताकि इस पर तेजी से काम हो सके। बैठक में गृह विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा, लोक निर्माण विभाग के एसीएस आलोक निगम, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एसएचआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक डीके बेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
केएमपी पर होगी शौचालयों और लाइट्स की व्यवस्था
सोनीपत से दिल्ली जाने वाले वैकल्पिक रास्तों में एचएसआईआईडीसी की सड़कें मुख्य हैं। इनको भी ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विज ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर पब्लिक शौचालय की व्यवस्था करने और ट्यूबलाइट्स चालू करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि केएमपी पर चिह्नित चार स्थानों में 6-6 एकड़ की भूमि पर विभिन्न यूटिलिटीज तैयार की जाएंगी।
 
इन वैकल्पिक रास्तों को किया जाएगा ठीक
  • सेरसा खटकर-बेहरा बाकीपुर से मनोली तक 8 किलोमीटर सड़क
  • जीटी रोड से जांटी कलां-जांटी खुर्द तक की 5.5 किलोमीटर सड़क
  • नाथूपुर से सवोली तक की 4.6 किलोमीटर सड़क
  • जीडी रोड से नांगल कलां-पीयू मनियारी से नरेला बॉर्डर तक 4 किलोमीटर सड़क
  • लामपुर बॉर्डर से नाहरा-नाहरी रोड तक की 12.69 किलोमीटर सड़क
  • बिस्मामिल से जठेड़ी रोड तक की 11.75 किलोमीटर सड़क
  • सोनीपत-राठधाना-अकबरपुर बरोटा से सैफियाबाद (दिल्ली बॉर्डर तक) तक की सड़क
 
झज्जर जिले की ये सड़कें होंगी ठीक
  • बहादुरगढ़ से झाड़ौदा बॉर्डर (दिल्ली) की 3 किलोमीटर सड़क
  • बहादुरगढ़ से निजामपुर (दिल्ली) की 3.5 किलोमीटर सड़क
  • बहादुरगढ़ से निजामपुर (दिल्ली) वाया बमनोली की 4 किलोमीटर सड़क
  • बहादुरगढ़ से झाड़ौदा (दिल्ली) वाया सिदीपुर की 6 किलोमीटर सड़क
  • रेडक्रॉस रोड नियरा पीपीएमआईई से पीवीसी मार्केट दिल्ली (टीकरी) की 2 किलोमीटर की सड़क
  • सैनिक स्कूल से बाईपास से दिल्ली तक की 2 किलोमीटर सड़क
  • बहादुरगढ़ से नजफगढ़ (दिल्ली) वाया गांव ईशरहेड़ी की 7 किलोमीटर सड़क
  • बहादुरगढ़ से निजामपुर सड़क वाया छोटूराम नगर (एमआईई रेलवे क्रॉसिंग) की 2 किलोमीटर सड़क
  • सेक्टर-9 मोड़ से मामा चौक बहादुरगढ़ की 0.7 किलोमीटर सड़क
  • सेक्टर-9 मोड़ से झाड़ौदा फ्लाईओवर बाईपास की 3 किलोमीटर सड़क
  • झाड़ौदा फ्लाईओवर बाईपास से बलौर चौक बाईपास की 3 किलोमीटर सड़क
 
विज्ञापन

बादली-झज्जर से दिल्ली जाने वाले वैकल्पिक ये रास्ते होंगे ठीक
  • बादली से ढांसा (दिल्ली) वाया ढांसा बॉर्डर की 2 किलोमीटर सड़क
  • गांव गुबाना से बकरगढ़ (दिल्ली) की 2 किलोमीटर सड़क
  • पीडब्ल्यूडी, गांव देवरखाना से गांव ढांसा की 2 किलोमीटर सड़क
  • बादली से ढांसा रोड नजदीक टीआरएच स्कूल से ईशापुर (दिल्ली ) की 3 किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें