चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 20 साल के अंकुश के तौर पर हुई है। अंकुश 12वीं की पढ़ाई पूरी कर यूपी से अपने पिता के पास रहने चंडीगढ़ आया था।
चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। कॉलोनी में बने ट्यूबवेल नंबर पांच के अंदर 20 साल के युवक अंकुश ने पंखे से फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे की है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला कानपुर के गांव फरीदपुर का रहने वाला अंकुश मनीमाजरा में अपने पिता के पास आया था। घटना की सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि अंकुश के पिता सत प्रकाश अपने गांव गए हैं। उनके आने के बाद शनिवार को अंकुश के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सतप्रकाश एक सरकारी ठेकेदार के पास काम करता है। इन दिनों इंदिरा कॉलोनी में ठेकेदार की ओर से पाइप लाइन डाली जा रही है। इस काम के चलते सत प्रकाश यहीं पर रहता है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से अंकुश अपने पिता के पास रह रहा था। वह ट्यूबवेल पर रह रहा था और शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।