फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पैक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप कालका का निरीक्षण करने पहुंचे नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
कालका।
नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे शुक्रवार शाम को कालका पहुंचे और रेलवे वर्कशॉप का निरीक्षण किया। कालका पहुंचने पर कालका में तैनात रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महाप्रबंधक ने वर्कशॉप में टूल शॉप, ट्रिमिंग शॉप, ट्रैमल गेज का निरीक्षण किया। वर्कशॉप के अधिकारियों ने उन्हें वर्कशॉप में होने वाले कामों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, चौबे ने बताया कि वह कालका वर्कशॉप का वार्षिक निरीक्षण करने आए है।
ग्वालियर जाने वाले कोच का किया शुभारंभ:
नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक चौबे ने नार्दन सैंट्रल रेलवे के लिए बनाए गए कोच का रिबन काटकर शुभारंभ किया। वर्कशॉप अधिकारी हरदेव सिंह ने महाप्रबंधक को बताया कि उक्त कोच नार्दन सैंट्रल रेलवे के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कालका वर्कशॉप के पास नार्दन सैंट्रल रेलवे के ऐसे छह कोच बनाने का ऑर्डर आया है। जिसमें से एक कोच बनकर तैयार हो गया है। यह कोच ग्वालियर-सबलगंढ़-श्योपुरकलां के बीच चलने वाली ट्रेन में लगाया जाएगा। इस कोच में 46 सीट है। बता दें रेलवे वर्कशॉप की ओर से यह पहला ऐसा कोच है, जो एबीएस तकनीक के आधार पर बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब सभी कोच इसी तकनीक के आधार पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ की बैठक
महाप्रबंधक ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कालका में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस मौके पर वर्कशॉप के एनआरएमयू और यूआरएमयू संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग ज्ञापन चौबे को सौंपा। इस दौरान यूआरएमयू के पदधिकारियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्कशाप में हेल्पर, क्लेरिकल और आर्टिसन के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएं। उन्होंने बताया कि कालका रेलवे कालोनी में कौशल्या नदी के पानी की अपेक्षा ट्यूबवेल का पानी जो कि वाशिंग लाइन पर सप्लाई किया जाता है, उसकी कालोनी में सप्लाई की जाए। उन्होंने बताया कि रेलवे कालोनी के पुराने क्वार्टरों की जर्जर छतों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, रेलवे ग्राउंड में नए विद्युत पोल, इमरजेंसी में रेलवे डॉक्टर को रेफरल अस्पताल में भेजने और कर्मचारियों की पेंशन सहित मांगों को पूरा किया जाए। वहीं, यूआरएमयू ने भी अपने ज्ञापन में वर्कशाप में खाली लिपिक वर्ग व हेल्पर के पदों को शीघ्र भरने सहित कई अन्य मांगों को उठाया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक के आने से पहले किया सड़कों की मरम्मत की
शुक्रवार को नार्दन रेलवे महाप्रबंधक विश्वेश चौबे कालका वर्कशॉप आना था इसी के चलते रेलवे स्टेशन से वर्कशॉप को जाने वाली सड़क पर दो-तीन दिन पहले ही रिपेयर का काम शुरू कर दिया था। रेलवे कालोनी में पेचवर्क के साथ-साथ स्टेशन और वर्कशॉप के रास्ते में स्थित कालका-शिमला रेलवे लाइन के फाटक से पहले बने डिवाइडर पर पेंट कर दिया गया। गौरतलब है कालका रेलवे कालोनी के अंदर बनी सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। इस मौके पर महाप्रबंधक चौबे के साथ डीआरएम अम्बाला दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल सीपीओ अंगराज मोहन, सीडब्लूएम आरके सेंगर, सीनियर ईडीपीएम डिप्टी सीपीओ राजीब बजाज, कालका स्टेशन अधीक्षक माता प्रसाद पटेल, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी, वर्कशॉप के एनआरएमयू और यूआरएमयू के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें