फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 14 अधिकारियों, जवानों को राष्ट्रपति, वीरता और पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की नामों की घोषणा

Sun, 15 Aug 2021 01:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के दो पुलिस कर्मी वीरता पदक, एक अधिकारी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व 11 पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. सीएस राव, राकेश कुमार, पवन कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इन पदकों की घोषणा की है। 

विज्ञापन


दो पुलिस कर्मी वीरता पदक, एक अधिकारी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व 11 पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किए गए हैं। डीजीपी मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को यह सम्मान पाने के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि यह पूरे पुलिस बल के लिए बहुत गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान से पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का मनोबल और मजबूत होगा।

वीरता पदक 
राकेश कुमार एएसआई और पवन कुमार कांस्टेबल 

राष्ट्रपति पुलिस पदक
डॉ. सीएस राव एडीजीपी, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन 

पुलिस पदक 
डॉ. हनीफ कुरैशी आईजीपी, आईआरबी भोंडसी, राज कुमार एसीपी पंचकूला, रमजीत सिंह डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन, संजीव बलहारा डीएसपी ट्रैफिक गुरुग्राम, चमन लाल इंस्पेक्टर चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, निर्मला देवी महिला निरीक्षक सीआईडी पंचकूला, मनोज कुमार उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, मेवा सिंह उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, जसबीर सिंह उप-निरीक्षक जीआरपी अंबाला छावनी, सुखपाल सिंह ईएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला और गुरनाम सिंह एएसआई चतुर्थ आईआरबी मानेसर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें