फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाओ का संदेश देगी दीवार पर बनी 125 फुट की पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-धनास की दीवार पर बनी पेंटिंग के माध्यम से बच्चे पेड़ों का महत्व, मनुष्य और प्रकृति के सद्भाव में रहने के विभिन्न पहलुओं, कचरे का पृथक्करण और रिसाइक्लिंग के महत्व को जानेंगे। स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर स्वच्छ भारत थीम को ध्यान में रखते हुए दीवार पर 125 फुट लंबी पेंटिंग बनाई है। इसका उद्घाटन पर्यावरण विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने किया।
विज्ञापन

16 विद्यार्थियों की एक टीम ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूल की दीवार पर पेंटिंग तैयार की है। इसे प्रशासन के पर्यावरण विभाग और शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने समर्थित किया है। इस अवसर पर देबस्मिता दलाई, स्कूल प्राचार्य सीमा रानी और युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। देबेंद्र दलाई ने कहा कि जब हम बच्चों के साथ पर्यावरण के मुद्दों पर बात करते हैं तो हमें उन्हें यह जानकारी देनी होगी कि वे जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे कम जिम्मेदार हैं, लेकिन बच्चे इसके प्रभाव का सबसे बड़े स्तर पर वहन करेंगे।
जलवायु परिवर्तन में आजीविका को नष्ट करने, पलायन व संघर्ष को बढ़ावा देने और बच्चों वयुवाओं के लिए अवसरों को कम करने की क्षमता है। असंतुलन को कम करने के लिए एकमात्र समाधान स्वयं से शुरुआत करना है। इनमें अपने ऊर्जा उपयोग और बिलों को कम करना, अधिक खपत में कटौती, जीवाश्म ईंधनों का कम उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा को महत्व देना और विशेष रूप से हमारे जीवन से सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाना शामिल है। स्कूल प्राचार्य सीमा ने कहा कि यह पेंटिंग स्कूल के विद्यार्थियों को हमारे पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की देखभाल करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर पेंटिंग तैयार करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मुख्यातिथि देबेंद्र दलाई और देबस्मिता दलाई ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें