फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पांच एचसीएस सहित 12 तबादले, सात आईएएस को एसडीएम की जिम्मेदारी

Tue, 05 Dec 2023 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पांच दिन पहले एक दिसंबर को संबंधित जिलों में डीसी के ओएसडी लगाए गए सात आईएएस अधिकारी शामिल हैं। अब इन आईएएस अधिकारियों को उपमंडलों में एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच दिन पहले एक दिसंबर को संबंधित जिलों में डीसी के ओएसडी लगाए गए सात आईएएस अधिकारी शामिल हैं। अब इन आईएएस अधिकारियों को उपमंडलों में एसडीएम (उपमंडल अधिकारी नागरिक) लगाया है।

विज्ञापन


आदेशों के अनुसार, आईएएस लक्षित सरीन को अंबाला कैंट का एसडीएम और अंबाला कैंट के एक्साइज्ड एरिया की सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी नियुक्त किया है। नरेंद्र कुमार को एसडीएम पलवल, निशा को एसडीएम कालका, सोनू भट्ट को नारनौंद, विश्वजीत चौधरी को बादशाहपुर, विवेक आर्य को रोहतक और यश जालुका को जगाधरी का एसडीएम नियुक्त किया है।

इसी प्रकार, एचसीएस अमित कुमार-1 एचएसवीपी, जगाधरी, सतीश यादव को नगर निगम मानेसर का अतिरिक्त आयुक्त, रूचि सिंह बेदी को हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग फॉर ऑल की सह-सचिव और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, राकेश कुमार सैनी को संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक और विकास यादव को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार का जोनल प्रशासक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें