फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग पर हादसा, पिकअप व कार में सीधी भिड़ंत, 12 लोग घायल

Tue, 31 Jan 2023 02:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

टाटा 407 सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला जा रही थी और उसमें 15 से 20 लोग सवार थे और वह मक्खू से किसी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। जब वह डडविंडी गांव के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कपूरथला की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर उसके साथ टकरा गई। सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर और पिकअप टाटा 407 वाहन के बीच टक्कर होने की सूचना मिली है और हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों पक्षों में 10-12 लोग घायल हो गए हैं, इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया है।

विज्ञापन

टाटा 407 सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला जा रही थी और उसमें 15 से 20 लोग सवार थे और वह मक्खू से किसी के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। जब वह डडविंडी गांव के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कपूरथला की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर उसके साथ टकरा गई। सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें