फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संगरूर में 11 आईलेट्स व इमीग्रेशन केंद्र सील

Fri, 07 Jul 2023 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच दौरान पाई गईं खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। जिला प्रशासन की तरफ से औचक जांच दौरान खामियां पाए जाने पर शहर के 11 आइलेट्स व इमीग्रेशन केंद्रों को सील कर दिया गया है। एसडीएम नवरीत कौर सेखों और डीएसपी अजयपाल सिंह की अगुवाई में तीन टीमों द्वारा संगरूर सब डिवीजन में चल रहे विभिन्न आइलेट्स केंद्रों और इमीग्रेशन केंद्रों के दस्तावेजों की औचक जांच करने की मुहिम चलाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम नवरीत कौर सेखों ने कहा कि आज इस मुहिम दौरान इन केंद्रों के मालिकों और नुमाइंदों से आइलेट्स केंद्रों के लाइसेैंस की स्थिति का जायजा लिया गया और खामियां सामने आने पर मौके पर ही 11 आइलेट्स और इमीग्रेशन केंद्रों को सील करवाया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी आइलेट्स अथवा इमीग्रेशन सेंटर को लोगों के भविष्य से खिलवाड़ करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी और जो भी आइलेट्स या इमीग्रेशन केंद्र पंजाब सरकार के दिशा निर्देश की उल्लंघना करते पाए जाएंगे, उन्हें सील करके मालिकों खिलाफ कानून मुताबिक बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि आज तीन विभिन्न टीमों द्वारा इन केंद्रों में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई है और भविष्य में भी इस मुहिम को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संगरूर में करीब डेढ़ दर्जन केंद्रों की जांच पड़ताल में से 11 को नियमों की उल्लंघना करते पाया और प्राथमिक पड़ताल दौरान जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न पाए जाने पर 11 केंद्र सील किए गए हैं और अगली कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें