फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: 11 आईएएस और 24 पीसीएस अफसरों का तबादला, अपनीत रियात पुडा की मुख्य प्रशासक बनीं

Fri, 12 Aug 2022 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीसीएस अधिकारियों में कपूरथला के एडीसी (शहरी विकास) को कपूरथला एमसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि फरीदकोट के एडीसी (जनरल) राजदीप सिंह बराड़ को सचिव आरटीए बठिंडा तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को 11 आईएएस अधिकारियों और 24 पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। इसके तहत गौरी पाराशर जोशी को स्कूल शिक्षा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के विशेष सचिव तेज प्रताप सिंह फूलका अब पंजाब के लेबर कमिश्नर होंगे। 

विज्ञापन


अपनीत रियात की सेवाएं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग को सौंपते हुए पुडा का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। आईएएस अधिकारियों में अर्शदीप सिंह थिंड को पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली से बदलकर सचिव कृषि व किसान कल्याण विभाग लगाया गया है। अब तक यह पद संभाल रहे दिलराज सिंह को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास के खाली पद पर लगाया गया है जबकि पंजाब के लेबर कमिश्नर अरुण सेखड़ी अब पटियाला डिविजन के कमिश्नर होंगे। सचिव लोकपाल इंदु मल्होत्रा को बदलकर सचिव वन एवं वन्य जीव लगाते हुए सचिव पंजाब स्टेट सूचना आयोग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 

वहीं, पीसीएस अधिकारियों में कपूरथला के एडीसी (शहरी विकास) को कपूरथला एमसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि फरीदकोट के एडीसी (जनरल) राजदीप सिंह बराड़ को सचिव आरटीए बठिंडा तैनात किया गया है। राकेश कुमार पोपली को मार्कफेड में चीफ मैनेजर परसोनल लगाया गया है। इनके साथ ही लहरागागा की एसडीएम नवरीत कौर सेखों को बदलकर एसडीएम संगरूर लगाने के साथ ही कुल 15 शहरों के एसडीएम बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें