फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: हरियाणा में सात IAS का तबादला, यशपाल को डीसी फरीदाबाद का अतिरिक्त जिम्मा

Fri, 12 Aug 2022 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार ने तुरंत प्रभाव से वर्ष 2021 बैच के सात आईएएस अधिकारियों (प्रशिक्षणाधीन) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। लक्षित सरीन को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) नूंह लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी यशपाल को डीसी फरीदाबाद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। वह नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त का कार्यभार पहले की तरह देखते रहेंगे। यशपाल पहले भी डीसी फरीदाबाद रह चुके हैं। जितेंद्र यादव अभी तक फरीदाबाद के डीसी थे। 12 अगस्त 2022 को जितेंद्र की तीन साल की इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति अवधि हरियाणा में पूरी हो गई। 

विज्ञापन


वह अपने मूल कैडर एजीएमयूटी यानि अरुणाचल, गोवा, मिजोरम, यूनियन टेरिटेरी में लौटेंगे। जितेंद्र अगस्त 2021 में फरीदाबाद के डीसी लगाए गए थे। उस समय यशपाल ही फरीदाबाद के डीसी थे। जितेंद्र यादव इससे पहले प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ प्रशासन में भी तीन साल तक सेवाएं दे चुके हैं। हरियाणा से केंद्र सरकार तक उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। एजीएमयूटी से हरियाणा कैडर में आने पर उन्हें आबकारी एवं कराधान विभाग में लगाया गया था, मगर वह यहां अधिक दिन नहीं रहे और गुरुग्राम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक बन गए।

सरकार ने तुरंत प्रभाव से वर्ष 2021 बैच के सात आईएएस अधिकारियों (प्रशिक्षणाधीन) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश भी जारी किए हैं। लक्षित सरीन को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) नूंह लगाया गया है।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) अंबाला, निशा को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार, सोनू भट्ट को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) फरीदाबाद, विश्वजीत चौधरी को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक, विवेक आर्य को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) करनाल और यश जलुका को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सिरसा की जिम्मेदारी मिली है। इन अधिकारियों के मिलने से हरियाणा में आईएएस की कमी दूर होगी। इस साल के अंत तक 12 एचसीएस भी पदोन्नत होकर आईएएस बनने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें