अलग-अलग रंग के उत्तरियम
पीजीआई प्रशासन ने अलग-अलग डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को चिन्हित करने के लिए उनके कोर्स के हिसाब से विशेष प्रकार व विशेष रंग वाले उत्तरियम तय किए हैं। इसमें डीएम, एमसीएच और पीएचडी के लिए पीला रंग, एमडी, एमएस, एमपीएच, एमडीएस के लिए बैगनी रंग और एमएससी और बीएससी के लिए क्रमशः इंडिगो ब्लू और बॉटल ग्रीन रंग तय किया गया है।
भारतीय परंपरा वाले वस्त्र की प्रधानता का आदेश
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 अगस्त को एक आदेश जारी किया था। इसमें औपनिवेशिक वस्त्र और टोपी को हटाकर दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय संस्कृति और परंपरा आधारित वस्त्र अपनाने का आदेश दिया गया था। इस आदेश को देश के राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों, जिसमें पीजीआई, एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पांडिचेरी और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान बंगलूरू जैसे संस्थान में लागू किया जाना था। आदेश में इस बात पर जोर दिया गया था कि दीक्षांत समारोह के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले काले गाउन और टोपी को बदलने की जरूरत है।