फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से भरी ट्राली के नीचे दबा 10 साल का बच्चा, मौत

सार

मूलरूप से बिहार के रहने वाले विजय अपने परिवार के साथ रायपुरकलां में रहते हैं। वीरवार सुबह 7.30 बजे उनका बेटा पिंकू अपने दोस्तों के मैदान में खेलने गया था। जहां पर जमीन के धंसने से मलबे से भरी ट्राली अचानक एक ओर झुकते हुए पिंकू के ऊपर आ गिरी।
विज्ञापन
मृतक पिंकू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीमाजरा में जमीन धंसने से मैदान में खड़ी मलबे से भरी ट्राली के नीचे दब कर एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान रायपुरकलां के पिंकू के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मौलीजागरां थाना पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह 7.30 बजे सूचना मिली कि रायपुरकलां के मैदान में एक बच्चा ट्राली के नीचे आ गया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ट्राली बुधवार रात को मैदान में खड़ी की गई थी।

मूलरूप से बिहार के रहने वाले विजय अपने परिवार के साथ रायपुरकलां में रहते हैं। वीरवार सुबह 7.30 बजे उनका बेटा पिंकू अपने दोस्तों के मैदान में खेलने गया था। जहां पर जमीन के धंसने से मलबे से भरी ट्राली अचानक एक ओर झुकते हुए पिंकू के ऊपर आ गिरी। यह देख कर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मलबे को हटाने लगे। इसी बीच किसी ने इस घटना की सूचना मौली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बच्चे को बाहर निकला और इलाज के लिए जीएमसीएच-32 लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, इस मामले में मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें