फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई रिजल्ट : तीसरे स्थान पर रहा नोएडा का सिद्वांत

Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सिद्घांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एपीजे अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेजों में इंजीनियरिंग-मैनेजमेंट में प्रवेश परीक्षा में नोएडा के सिद्घांत ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे वह और उनके माता-पिता काफी खुश हैं और अब जेई एडवांस में टॉप करने का सपना है।
विज्ञापन


जिससे वह आईआईटी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकें। उसका सपना है कि वह अच्छा इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है जिससे देश के विकास में वह अपनी भागीदारी कर सकें।

यूपीएसईई का एग्जाम 17 अप्रैल को संपन्न हुआ था। इसमें प्रदेश में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे और गौतमबुद्घनगर में 2600 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया था।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-21 में रहने वाले सिद्धांत के पिता अशोक सरकार और मां सुनीता सरकार दोनों सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। एसईई परीक्षा में अपनी सफलता के बारे में सिद्धांत ने बताया कि बेहतर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए उन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी।

परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की। कभी भी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की। इस दौरान अपने आपको तनाव से बचाने के लिए पढ़ाई के साथ रोजाना शाम को थोड़ी देर बैडमिंटन व क्त्रिस्केट आदि भी खेलते रहे।

इसके पूर्व सिद्धांत ने शहर के विश्वभारती स्कूल से पढ़ाई कर सीबीएसई की 12वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सिद्धांत बताते हैं कि पढ़ाई में माता.पिता और छोटी बहन अनुशा ने पूरा सहयोग दिया। अब उन्हें जेईई एडवांस के परिणाम का इंतजार है। इसमें सफलता नहीं मिलने पर वह एकेटीयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेंगे।

जिले में 2600 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
.जिला गौतमबुद्ध नगर में छह परीक्षा केंद्रों पर 2600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में पूरे प्रदेश के 1.95 लाख छात्रों ने फार्म भरा था। परीक्षा में नकल रोकने के लिए छात्रों की बायोमैट्रिक हाजिरी व परीक्षा की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी अभ्यर्थियों पर नजर रखी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें