फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिले के लिए छात्रों ने दी परीक्षा, पुलिस पर बदसलूकी का आरोप

Mon, 02 May 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
निजी स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों ने नियम 134 के तहत दाखिले के लिए रविवार को परीक्षा दी। सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 9.00 बजे से परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर आए छात्रों के अभिभावकों के गेट पर खड़े रहने के कारण कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और दो अभिभावकों के साथ धक्कामुक्की करने का भी आरोप है। 

हालांकि कोई लिखित शिकायत नहीं दी, बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से माफी भी मांगी गई। जिले के 1249 छात्रों को परीक्षा देना था, लेकिन इसमें 907 छात्र पहुंचे और  342 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधा एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा तैयार प्रश्र पत्र में छात्रों को कक्षा अनुसार सामान्य ज्ञान के साथ-साथ पिछली कक्षा के प्रश्न पूछे गए। पांच भाग में बंटे प्रश्न पत्र में छात्रों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

कुछ छात्रों का कहना है कि प्रश्र पत्र शुद्ध हिन्दी में था, जिसे समझना आसान नहीं था। बता दें कि तीन घंटे की इस एग्जाम में छात्र को 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं जिसके आधार पर ईडब्ल्यूएस कोटे में प्राइवेट स्कूल में एडमिशन बच्चे को मिल पाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक गुडग़ांव के चारों ब्लॉकों के चारों सेंटर्स में परीक्षा हुई। रिपोर्टिंग टाइम के बाद पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश दिया गया है। रिजल्ट आने के बाद ही स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें