फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान

Fri, 11 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने लंबित मांगों पर अमल न होने पर एक अप्रैल को शिक्षा निदेशालय में धरने का एलान किया है।  
विज्ञापन
जिला परियोजना कार्यालय मयूर विहार में हुई संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में विभाग में त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर पूर्व में चयनित शिक्षकों को छोड़कर अन्य पदों पर नियुक्ति की मांग की गई।

शिक्षकों के 17140 रुपये वेतनमान पर स्थिति स्पष्ट करने और उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई।

सरकार कर रही अनदेखी
प्रांतीय महामंत्री डा. रणवीर सिंह ने कहा कि विभाग में त्रिस्तरीय कैडर पर कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है, इस पर सहमति के बावजूद विभाग में यह व्यवस्था लागू नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग की गई कि पूरे सेवाकाल में तबादले के लिए एक मंडल स्तर का विकल्प भी दिया जाए। बैठक में संयुक्त मंत्री सतीश घिल्डियाल, देहरादून के जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी, ऊधमसिंह नगर के जिलामंत्री संजय गोस्वामी, संयुक्त सचिव आनंद सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग के जिलामंत्री दलेव सिंह राणा, जिला मंत्री नैनीताल शंकर दत्त पांडे, उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष हरिशरण सेमवाल, टिहरी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा, अल्मोड़ा के महामंत्री संजय सिंह बिष्ट, जगवीर सिंह मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें