फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में पढ़ने के इच्छुक हजारों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
एचपीटीयू ने प्रवेश शुल्क के बाद अब परीक्षा और केंद्र शुल्क बढ़ाया है।
विज्ञापन
विदेश में जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक पंजाब के हजारों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनके वीजे कैंसिल नहीं होंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा ने उन सैकड़ों लोगों को राहत की खबर दी है, जो आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के सपने सजाए बैठे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, आस्ट्रेलिया सरकार की तरफ शिक्षण संस्थाओं को मान्यता देने वाले विभाग एईआईनूसर की तरफ से जारी की गई मान्यता सूची में पीएसईबी को भी मान्यता दी गई है। ऐसे में अब आस्ट्रेेलिया जाने वाले युवकों का वीजा कैंसिल होने की कोई बात नहीं है।

यह जानकारी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल व वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन ने दी है। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया के आवास व सरहद सुरक्षा विभाग की तरफ से अलग-अलग अखबारों में दिए गए प्रेस नोट अनुसार अस्थाई आवासियों के लिए शर्तों में किसी भी प्रकार की तब्दीली नहीं की गई है।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित शिक्षण संस्थाओं से पास सीनियर सेकेंडरी सतर के विद्यार्थियों को पहले से चली आ रही प्रथा के अनुसार ही वीजा जारी किए जाएंगे। वहीं, बोर्ड अधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके पेरेंट्स से कहा कि वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाई करवा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें