फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के टॉपर्स को BJP सरकार देगी बहुत बड़ा तोहफा

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एग्जाम, स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
10वीं बोर्ड एग्जाम के टॉपर्स के लिए बीजेपी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार टॉपर्स को खास तोहफा देगी। सरकार के फरमान के मुत‌ाबिक, हरियाणा सरकार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप देगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि लैपटॉप राज्य मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत यह सुविधा विद्यार्थयों को मुहैया करवाई जाएगी। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 150 रुपये प्रतिवर्ष की दर से छात्रवृत्ति दी जाती है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसमें बदलाव करते हुए लैपटॉप देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

लैपटॉप मुहैया कराने पर राज्य सरकार को 2.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बोर्ड की मेरिट लिस्ट में टॉप 100 विद्यार्थियों को लिंग, जाति के अलावा आर्थिक स्थिति पर विचार किए बिना लैपटॉप देने का प्रावधान किया गया है, जबकि सामान्य श्रेणी की टॉप 100 छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री के मुताबिक टॉप 100 छात्रों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे, जबकि इतने ही लैपटॉप अनुसूचित जाति के छात्राओं को दिए जाएंगे। शेष 100 लैपटॉप बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें