पीयू के ऑफिशियल फेसबुक पेज को दुनिया भर की नामी यूनिवर्सिटी में दूसरे नंबर पर जगह मिली है। इस पेज पर दुनिया भर के लोगों ने शेयर और कमेंट किया है। पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस (डीपीआर) विनीत पुनिया के अनुसार पीयू के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/official.pu.ind को 21,200 लाइक मिले हैं।
पीयू से आगे सिर्फ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लाइक मिले हैं। पीयू फेसबुक को 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी मिली और कुल फॉलोअर 1.5 लाख तक पहुंच गए हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कुल 45.20 लाख फॉलोअर हैं।
पीयू फेसबुक को देश से अधिक विदेशों में फॉलो किया जा रहा है। कनाडा के 55 हजार, अमेरिका के 44 हजार, ऑस्ट्रेलिया के 38 हजार फेसबुक फॉलोअर शामिल हैं। पीयू फेसबुक को 21 अक्तूबर, 2013 को लांच किया गया था।