फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 02 Apr 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
  • शैक्षिक सुधार को लेकर प्रमुख सचिव ने कुलपतियों के साथ की चर्चा
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी राज्य विश्वविद्यालयों में इस साल जुलाई से प्रवेश के लिए पंजीकरण ऑनलाइन होंगे। डिग्री व टीसी सहित अन्य प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जुलाई से ही विश्वविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन ही भरेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के साथ हुई बैठक में लिया गया।

राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में हुई बैठक में विश्वविद्यालयों को स्नातक व परास्नातक दोनों में ही सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का निर्णय हुआ। साथ ही विश्वविद्यालयों को चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को लागू करने का भी फैसला हुआ अभी इक्का-दुक्का विश्वविद्यालयों ने ही इसे अपनाया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जितेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस शुरू की जाए। उन्होंने विश्वविद्यालयों की की कक्षाओं को स्मार्ट क्लासेज में तब्दील करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। 

इसमें ई-लर्निंग व लाइब्रेरी को स्मार्ट किए जाने की बात कही गई। विश्वविद्यालय के शोध पत्रों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें