फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद को वापस लाने के लिए आंदोलन हो रहा है तेज

Mon, 24 Oct 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब के ल‌िए प्रदर्शन करते छात्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लापता छात्र नजीब अहमद मामले में कैंपस का माहौल लगातार गरमाया हुआ है। छात्रसंघ व शिक्षक यूनियन इस पूरे मामले में एबीवीपी के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन को दोषी मान रहा है। इसी के चलते विवि प्रबंधन ने छात्रसंघ समेत शिक्षक यूनियन से विरोध प्रदर्शन की बजाय शांति बनाए रखते हुए नजीब को तलाश करने में प्रशासन की मदद करने की आह्वान किया है। 

जेएनयू प्रबंधन का कहना है कि वे सोमवार को दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से मुलाकात करते हुए नजीब अहमद को तलाश करने की जांच पर जानकारी लेेंगे। इसके अलावा जांच में तेजी लाने का भी आह्वान किया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय का कहना है कि जेएनयू सिक्योरिटी से कैंपस में भी नजीब को तलाश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद मामले में दिल्ली पुलिस को 14 अक्तूबर की रात नजीब से मारपीट करने वाले एबीवीपी के तीन छात्रों से भी पूछताछ करनी चाहिए। पूछताछ के लिए उन सभी के फोन रिकॉर्ड की भी जांच होनी जरूरी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन नजीब के नाम वापस लौटने की अपील जारी करते हुए उसकी सुरक्षा व न्याय दिलाने का भी भरोसा दे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस जांच संबंधी हर दिन का अपडेट भी विश्वविद्यालय समेत छात्रों से साझा करे, ताकि सही जानकारी मिल सके। 

छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि एबीवीपी के अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन भी इस पूरे मामले में  दोषी है क्योंकि उन्होंने इस मामले में नजीब अहमद का पक्ष नहीं जाना था। इस मामले में अब बिना देरी किए तीन आरोपी छात्रों से पूछताछ करनी जरूरी है।
Trending Videos

मानव श्रंखला बनाई

नजीब के ल‌िए प्रदर्शन करते छात्र।
जेएनयू छात्रसंघ और वामपंथी छात्र संगठनों ने कुलपति कार्यालय को मानव शृंखला बनाते हुए रविवार को नजीब अहमद मामले में एकजुट होकर तलाशने की अपील की। इस मानव शृंखला में विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक संगठनों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

नजीब से मारपीट करने एबीवीपी छात्रों को पुलिस बुलाए

नजीब के ल‌िए प्रदर्शन करते छात्र।
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद मामले में दिल्ली पुलिस को 14 अक्तूबर की रात नजीब से मारपीट करने वाले एबीवीपी के तीन छात्रों से भी पूछताछ करनी चाहिए। पूछताछ के लिए उन सभी के फोन रिकॉर्ड की भी जांच होनी जरूरी है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन नजीब के नाम वापस लौटने की अपील जारी करते हुए उसकी सुरक्षा व न्याय दिलाने का भी भरोसा दे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस जांच संबंधी हर दिन का अपडेट भी विश्वविद्यालय समेत छात्रों से साझा करे, ताकि सही जानकारी मिल सके। 

छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि एबीवीपी के अलावा विश्वविद्यालय प्रबंधन भी इस पूरे मामले में  दोषी है क्योंकि उन्होंने इस मामले में नजीब अहमद का पक्ष नहीं जाना था। इस मामले में अब बिना देरी किए तीन आरोपी छात्रों से पूछताछ करनी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें