केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तिथि में फेरबदल कर दिया है। जून के बाद अब दिसंबर में होने वाली परीक्षा की तिथि में भी बदलाव हुआ है। इस बार परीक्षा दिसंबर के बजाय जनवरी में होगी। नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
पात्र उम्मीदवार 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 जनवरी 2017 को होगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा साल में दो बार होती है। पूर्व में यह परीक्षा जून और दिसंबर में होती थी। लेकिन इस बार जून के बजाए जुलाई और दिसंबर की जगह जनवरी में परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा तीन सेशन में होगी।
पहले व दूसरे सेशन में तीन मिनट का ब्रेक होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद 22 से 29 नवंबर तक उम्मीदवार गलतियों में सुधार कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र उम्मीवार को फीस चुकानी होगी। ऑनलाइन भी फीस चुकाई जा सकेगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को छह सौ रुपये, ओबीसी को तीन सौ और एससी, एसटी को 150 रुपये फीस चुकानी होगी।