आईपीयू में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के तहत दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे छात्र जो कि आईपीयू में आवेदन करते समय फॉर्म में गलती कर चुके हैं। वे अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आईपीयू प्रशासन ने आवेदकों को जन्म तिथि, स्वयं व अभिभावकों के नाम में गलती और श्रेणी को लेकर की गई गलती को सुधार करने का अवसर दिया है। सुधार करने के लिए आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से तीन जून तक आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें आईपीयू के परीक्षा विभाग में संपर्क कर पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा।
आईपीयू के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (एकेडमिक) डॉ. नितिन मलिक के मुताबिक, आवेदकों के हित में उन्हें यह अवसर दिया जा रहा है। ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) को क्वालिफाई कर चुके आवेदक अपने फॉर्म में नाम, अभिभावक के नाम व श्रेणी में सुधार कर सकते हैं। यह अवसर उन्हें तीन जून तक ही मिलेगा। इसके साथ ही अन्य छात्रों को आवेदन तिथि समाप्त होने के पांच दिन के अंदर गलती सुधारने का मौका मिलेगा।
इन आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन करने के लिए पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा। प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि आवेदकों के पास सुधार करने का यह आखिरी अवसर है। तीन जून के बाद उन्हें सुधार करने की अनुमति नहीं मिलेगी।