ICSE की ओर से घोषित किए गए दसवीं और जमा दो के परीक्षा परिणामों में शिमला के बीसीएस और ऑकलैंड स्कूलों का दबदबा रहा है। ऑकलैंड हाउस स्कूल का आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (जमा दो) का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। शुक्रवार को घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस गर्ल्ज स्कूल की दसवीं कक्षा की परीक्षा में अपीयर हुई सभी 85 छात्राओं ने परीक्षा उर्त्तीण कर ली है।
इसमें दिव्यांशी ने सर्वाधिक 93.8 फीसदी अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया है, जबकि मेयांका चौहान ने 93.6 फीसदी अंक के साथ दूसरा और प्रजाकति गुप्ता ने 93.2 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। सुखमनी कौर ने 92.6 फीसदी, ओशिमा मोगटा ने 90.8 फीसदी और मुस्कान कौर ने 90.6 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की।
बारहवीं आईएससी की परीक्षा में अपीयर हुई 58 छात्राओं में साइंस में नेहा ठाकुर ने सर्वाधिक 93.75 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान पाया। कामर्स में आयूषी मित्तल ने 91.25 फीसदी अंक लेकर ने पहला, नेहा कश्यप ने 90.75फीसदी अंक ले दूसरा और मैत्री चौधरी ने 93 फीसदी, जोधिनतारी ने 92.25 फीसदी रक्तांजली शर्मा 91.75 अंक जबकि क्रिस्टी एश्वर्या पॉल ने 91. 50 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की।
ब्वॉयज स्कूल में आर्यन प्रथम
ऑकलैंड ब्वॉयज स्कूल में दसवीं आईसीएसई की परीक्षा के घोषित नतीजों में परिणाम सौ फीसदी रहा। इसमें छात्र आर्यन वशिष्ट ने 94.4 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान पाया। जबकि अभिक्षित ने 94.2 फीसदी के साथ दूसरा, आयूष गोयल ने 93.4 फीसदी और अखिलेश ने 91.8 फीसदी अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल मुख्याध्यापक माइकल ए जॉन और स्कूल की निदेशिका व गर्ल्ज स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने सभी उर्तीण हुए छात्रों और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कशिश वर्मा ने पाए 90.5 फीसदी अंक
हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा में आईसीएसई दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में कशिश वर्मा ने 90.5 फीसदी अंक लेकर पहला, आयूश कश्यप ने 79 फीसदी अंक लेकर दूसरा जबकि दिव्यांश भारत वर्मा ने 77 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता ठाकुर व सभी शिक्षकों ने अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जताते हुए, छात्रों को बधाई दी है।