एलाइड परीक्षा दस जुलाई की जगह 21 अगस्त को होगी।
हिमाचल प्रदेश सब ऑर्डिनेट एलाइड परीक्षा की तिथि में बदलाव से सूबे के हजारों उम्मीदवारों को नेट आवेदन के लिए सुनहरा मौका मिला है। अब एलाइड परीक्षा दस जुलाई की जगह 21 अगस्त को होगी। नेट के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
पूर्व में दोनों परीक्षाएं दस जुलाई को तय की गई थी। अमर उजाला ने दोनों परीक्षाएं एक साथ होने का मामला प्रमुखता से आया था। दोनों परीक्षाओं के लिए पात्र उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस निर्णय से राहत मिली है।
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा एक दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में थे। एलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। जबकि नेट के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
युवाओं को आ रही थी परेशानी, एचपीपीएससी ने दी राहत
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा एक दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में थे।
- फोटो : Demo pic
दोनों परीक्षाओं की तिथि एक ही दिन होने के कारण एलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए पहले ही आवेदन कर चुके उम्मीदवार नेट के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि दस जुलाई को उम्मीदवार दोनों में से एक ही परीक्षा दे सकते थे।
लेकिन अब एचपीपीएससी ने राहत देते हुए एलाइड सर्विसेज परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अभ्यर्थी भारत, प्रवीण, गुरमीत कौर, कमलेश रावत, सुरेश, सन्नी, राजेश, अजय, प्रवीण ठाकुर, उमेश, कुलविंद्र, श्याम ठाकुर, रमेश, प्रदीप व अन्य का कहना है कि आयोग के निर्णय से राहत मिली है।
अब वह नेट का आवेदन कर परीक्षा दे सकेंगे। नेट और एलाइड सर्विसेज दोनों परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने बताया कि एलाइड सर्विसेज की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 21 अगस्त को ली जाएगी।