फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने घोषित किया एमबीबीएस, बी फार्मेसी का रिजल्ट

Sun, 03 Apr 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मार्च महीने में हुई एमबीबीएस प्रोफेशनल-2 फाइनल सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बी फार्मेसी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर और बी टेक आईटी/ सीएसई के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया है। विवि के नए परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि घोषित परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


विवि नियमों के तहत वसूली जाएगी लेट फीस
वहीं, विवि की ओर से जारी गई गई अधिसूचना के मुताबिक बीए/ बी कॉम/बीएससी /शास्त्री/ बीए एलएलबी (आनर्स) बीटीए(एफवाईसीटीए )दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर, बीएससी आनर्स( बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी)बीबीए, बीसीएएंड बीपीई दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रेग्युलर परीक्षा और इक्डोल के सीबीसीएस रूसा के तहत पढ़ रहे यूजी छात्रों की परीक्षाओं के लिए 16 अप्रैल तक आनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आनलाइन परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in  के माध्यम से भरे जाएंगे। 16 अप्रैल के बाद छात्रों से लेट फीस वसूल की जाएगी। कॉलेज प्राचार्य और संस्थान प्रमुखों को विवि की ओर से तय नियमों के तहत पात्रता शर्तों को देखते हुए फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करवाने, छात्रों से भरे गए फार्म की फोटो कॉबी/ हार्ड कॉपी लेकर विवि को सत्यापित कर भेजनी होगी। हर सेमेस्टर के लिए छात्र को अलग से परीक्षा फार्म भरवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें