चार अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय सरकाघाट में सुबह दस बजे से कैंपस इंटरव्यू शुरू होगा।
हिमाचल के जिला मंडी के उपरोजगार कार्यालय सरकाघाट में निजी कंपनी में सौ पदों के लिए चार अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में आठवीं, दसवीं और बारहवीं और इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड में आईटीआई पास युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
कैंपस इंटरव्यू में मैसर्ज माइक्रोटेक परवाणु 100 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार उपरोजगार कार्यालय सरकाघाट में लिए जाएंगे। जिसके तहत निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास, दसवीं पास तथा बारहवीं पास रखी गई है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मनोरमा ने कहा कि इलेक्ट्रोनिक्स ट्रेड में आईटीआई पास आवेदक भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 से 30 वर्ष आयु तक के युवा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी आईटीआई ट्रेड के चयनित युवाओं को 6300 रुपये और दसवीं व बारहवीं पास युवाओं को मासिक 6000 रुपये वेतन देगी। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआई, बोनस और अवकाश के लाभ भी चयनित युवाओं को दिए जाएंगे।
कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और रोजगार पहचान पत्र साथ लाने होंगे। चार अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय सरकाघाट में सुबह दस बजे से कैंपस इंटरव्यू शुरू होगा।