स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को सितंबर में निशुल्क वर्दी मिलेगी।
- फोटो : Demo pic
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को सितंबर में निशुल्क वर्दी मिलेगी। वीरवार को निशुल्क वर्दी के लिए सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें वर्दी का रेट तय करने को सब कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का खाद्य आपूर्ति निगम के कार्यकारी निदेशक को अध्यक्ष बनाया गया। अब यह कमेटी ने चार चयनित कंपनियों के साथ रेट को लेकर बातचीत करेंगी।
बीते दिनों र्हुई टेक्निकल बिड में सात में से चार कंपनियों के सैंपल पास हुए हैं। अब इन चार कंपनियों के बीच फाइनेंशियल बिड होगी। सबसे कम रेट देने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं के 1.82 लाख बच्चों को मुफ्त वर्दी दी जानी है।