फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

Sun, 27 Mar 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गठबंधन सरकार के गठन की सुगबुगाहट के साथ जम्मू विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह में अब प्लान बी पर काम करने की तैयारी की जा रही है। मंत्रालयों के घोषित होने की सूरत में उच्च शिक्षा मंत्री सहित कबीना के कई सदस्य समारोह में बुलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में लगातार बैठकों का दौर जारी है। आयोजन स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार, जम्मू विश्वविद्यालय को सुरक्षा बलों ने घेरे में ले लिया है। अब तक समारोह में भाग लेने के लिए 121 आवेदन आ चुके हैं। लेट फीस के साथ सोमवार तक आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज की गई हैं। 

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टॉपरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जानी हैं। समारोह की आगामी 31 मार्च को फुलड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसमें पूरी वेशभूषा के साथ समारोह की ड्रिल की जाएगी। 
विज्ञापन


समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोगों के शामिल होने से सुरक्षा को गंभीरता से लिया जा रहा है। जनरल जोरावर सिंह सभागार को राज्य पुलिस के जवानों के साथ विश्वविद्यालय के  निजी सुरक्षाकर्मी भी देख रहे हैं। 

आगामी दिनों अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से विवि में असामाजिक गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है। हर आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सरकार बनने पर प्लान बी के तहत काम करने पर चर्चा की गई। सरकार बनने पर जम्मू विश्वविद्यालय को तैयारियों में ज्यादा कसरत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें