फरीदाबाद के तिगांव स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल में आयोजित रेडिएंट कप के लिए 12 टीमों के बीच तीन-तीन मैच हुए। इनमें से छह टीमों ने जीत हासिल की। एक टीम बाई लेकर दूसरे राउंड में पहुंच गई है। शनिवार रात छह टीमों के बीच मुकाबले हुए।
शुक्रवार को डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों ने एंट्री की थी। टूर्नामेंट की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल, डॉ. राजेश, राकेश गर्ग व रणबीर नागर ने संयुक्त रूप से किया। यह दो दिवसीय टूर्नामेंट है। शनिवार रात को फाइनल मैच होगा।
जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि टूर्नामेंट में सेक्टर-3, बहादुरपुर, छायंसा, दयालपुर, तिगांव व फरीदाबाद की टीमों के बीच शुक्रवार रात 3-3 मैच कराए गए।