फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस: दूसरी तिमाही में कमाया 9624 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, उम्मीद से कमजोर रहे नतीजे

Fri, 08 Oct 2021 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में टीसीएस ने 14.1 फीसदी (9624 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ कमाया है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले यह लाभ ज्यादा है लेकिन फिर भी इसे उम्मीद से कम कहा जा रहा है।
विज्ञापन
TCS - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी कर दिए। इसके अनुसार 2021 की सितंबर तिमाही में टीसीएस ने 9624 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 7475 करोड़ रुपये रहा था। इस हिसाब से लाभ में इजाफा हुआ है लेकिन यह बढ़त उम्मीद से कम रही है। 

विज्ञापन


कंपनी के रेवेन्यू में वार्षिक आधार पर 16.8 फीसदी बढ़त हुई है और अब यह 46,867 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कंपनी ने एक रुपये के हर इक्विटी शेयर पर सात रुपये के सेकंड इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इक्विटी शेयरधारकों को यह डिविडेंट तीन नवंबर 2021 को मिलेगा। नतीजे जारी होने से पहले टीसीएस के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई इंडेक्स पर कंपनी के शेयर में 1.10 फीसदी यानी 42.70 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 3935 रुपये पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें